CHRISTMAS DAY  2022 


Christmas Day 2022 : दुनियाभर में 25 दिसंबर के दिन को क्रिसमस डे के रूप में मनाया जाता है , यह खासतौर पर ईसाई धर्म का त्यौहार है , लेकिन हर धर्म के लोग इसे मनाते है | इसे बड़ा दिन भी कहा जाता है |

 Christmas Day 2022 , Merry Christmas : 



  क्रिसमस ईसाई धर्म के लोगों का सबसे प्रमुख त्यौहार है , जिसे हर साल 25 दिसंबर के दिन क्रिसमस डे के रूप में मनाया जाता है ,एक दिन पहले यानी 24 दिसंबर से ही क्रिसमस की धूमधाम शुरू हो जाती है | ईसाई धर्म के लोग इस दिन को यीशु मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाते है , भारत में भी ईसाई धर्म के साथ अन्य सभी धर्म के लोग क्रिसमस का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाते है | लेकिन क्या आप क्रिसमस के इतिहास और इसके महत्त्व के बारे में जानते है ?
यह भी पढ़े :

FIFA World Cup 2022 : घाना के खिलाफ गोल दागते ही रोनाल्डो ने रचा इतिहास , ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाडी

Festival Christmas  (क्रिसमस त्यौहार ): 
 


 ईसाई धर्म के लोग क्रिसमस से एक दिन पहले यानि 24 से ही क्रिसमस का पर्व मनाते है , 24 दिसंबर की आधी रात को लोग चर्च जाते है | ईसाई धर्म के लोग अपने प्रभु ईसा मसीह को याद करते है , एक दुसरे को क्रिसमस की बधाई देते है |
Christmas Day 2022 Significance (क्रिसमस का महत्त्व ) :



एक समय क्रिसमस का पर्व केवल पश्चिमी देश और ईसाई बहुल इलाको में ही मनाया जाता था , लेकिन आज यह दुनियाभर में मनाया जाने वाला पर्व बन गया है | क्रिसमस पर्व को लेकर ऐसी मान्यता है कि लोगों को पाप से मुक्त कराने और रोकने के लिए ईश्वर ने अपने बेटे को भेजा था और ईसा मसीह ने लोगों को पाप से मुक्त कराने से संघर्ष में स्वयं के प्राण त्याग दिए |
यह भी पढ़े :

जानिए भारतीय मूल के निवासी ऋषि सुनक कौन है जो हाल ही में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने है ?

Christmas Day 2022 History (क्रिसमस का इतिहास ) :



    क्रिसमस का इतिहास कुछ साल नही बल्कि कई शताब्दी पुराना है, कहा जाता है कि सबसे पहले क्रिसमस रोम देश में मनाया गया था | लेकिन 25 दिसंबर के दिन को क्रिसमस से पहले रोम में सूर्यदेव के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता था | उस वक्त रोम के सम्राट सूर्यदेव को अपना मुख्य देवता मानते थे और सूर्यदेव की अराधना की जाती थी |


               लेकिन 330 ई. आते-आते रोम में ईसाई धर्म का प्रचार - प्रसार बहुत तेजी से बढ़ने लगा , रोम में अधिक संख्या में ईसाई धर्म के अनुयायी हो गए | इसके बाद 336 ई. में ईसाई धर्म के अनुयायियों ने ईसा मसीह को सूर्यदेव का अवतार मान लिया और इसके बाद से 25 दिसंबर के दिन को ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में क्रिसमस का त्यौहार मनाये जाने की परम्परा की शुरुआत हुई |
                                     लोग इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर मनाते है , क्रिसमस का त्यौहार ईसाई धर्म के लोगों के लिए नया साल होता है और हर साल की तरह इस साल यानी 2022 में भी क्रिसमस डे 25 दिसंबर को मनाया जाएगा |
यह भी पढ़े :

Sathya Sai Baba Birthday : बचपन से ही चमत्कार करने लगे थे सत्य साईं बाबा , जानिए कैसे ?

ऐसे ही ancient story, bioghraphy या  current news पढने के लिए हमारे Site को visit करे-

  https://krantistory.blogspot.com/