हाल ही में आये रिपोर्ट के अनुसार मोदी जी अभी युक्रेन दौरे से स्वदेश भारत लौटे है और विदेश मंत्री एस. जयशंकर जी ने बयान दिया है जिसमे उन्होंने कहा है कि हम युक्रेन में कोई समझौता करने नही गए थे | हम किसी के दबाव से युक्रेन नही गए हमारे बहुत अच्छे रिश्ते है युक्रेन के साथ , सभी देशो से हमारे मधुर संबंध है |
अमेरिका को टूक
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर एक पत्रकार के सवालों का जवाब देते हुए बताया की हम किसी एक देश पर निर्भर नही है | हम रूस को छोड़ नही सकते , पुतिन के साथ गले मिलना या नमस्कार करना हमारी संस्कृति है |
पुनः रूस दौरा
कुछ रिपोर्ट की माने तो अक्टूबर 2024 में रूस में हो रहे ब्रिक्स सम्मलेन में शामिल हो सकते है ,मोदी जी पुनः रूस का दौरा कर सकते है | जिसमे ब्राजील ,रूस , भारत , चीन और दक्षिण अफ्रीका है | हाल ही में कुछ नये देश भी शामिल हुए है जिनमे ईरान ,मिस्र ,इथोपिया और UAE देश है |
0 टिप्पणियाँ