योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
सबसे खतरनाक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माने जाते है जो कि बीजेपी के बड़े चेहरे माने जाते है, 7 बार गोरखपुर सीट से सांसद बने | 2017 में योगी आदित्यनाथ बीजेपी पार्टी से मुख्यमंत्री चुने गए और 2022 में पुनः उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री चुने गए जो की वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ है |
परिचय -
योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को पिचूर गाँव , यमकेश्वर तहसील पौढ़ी गडवाल उत्तराखंड में एक राजपूत परिवार में हुआ था | इनके पिता का नाम आनंद सिंह बिष्ट और माता का नाम सावित्री देवी है | सन 1993 में योगी जी गोरखपुर आये और यहाँ उनकी मुलाकात गोरखपुर मंदिर के महंत अवैधनाथ जी हुई | महंत अवैधनाथ इनके जानकार थे | योगी जी ने अवैधनाथ जी से दीक्षा ली और सन 1994 सन्यासी बन गए जिसके चलते इनका नाम अजय सिंह बिष्ट से बदलकर योगी आदित्यनाथ रख दिया गया महंत अवैधनाथ जी की म्रत्यु के बाद योगी जी को गोरखनाथ मंदिर का महंत बना दिया गया |
यह भी पढ़े :https://krantistory.blogspot.com/2022/12/powerfull-leader-of-india-pm-narendra.html
शिक्षा -
योगी जी ने सन 1977 में टिहरी गडवाल के गजा के स्कूल से अपनी शिक्षा की शुरुआत की | सन 1989 को इन्होने ऋषिकेश के भरत मंदिर इंटर कालेज से 12th पास की और सन 1992 में हेमवती नंदन बहुगुणा गडवाल विश्वविद्यालय से इन्होने गणित में B.Sc. की और इसी कालेज से M.Sc. भी की |
योगी जी ने हिन्दू युवाओ को साथ लाकर एक हिन्दू संगठन का भी निर्माण किया है | यह संगठन किसी ना किसी विवाद से उलझा रहा है | पुलिस ने इस संगठन पर मऊ में हुआ दंगो का आरोप लगाया गया ये दंगे मुक्तार अंसारी नाम के विधायक के खिलाफ थे जिन्होंने बीजेपी के एक विधायक की हत्या कर दी थी |
राजनैतिक जीवन -
सन 1998 में योगी जी ने गोरखपुर लोकसभा सीट से पहली बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ा और वे जीत गए | 12 वीं के बाद लोकसभा चुनाव में वो सबसे कम उम्र के सांसद थे उस समय उनकी उम्र केवल 26 वर्ष की थी 1999 के लोकसभा चुनावों में वो दोबारा सांसद चुने गये | उसके बाद वो सन लगातार 2004 ,2009,2014,2017 और 2022 में 7 बार सांसद बने | 2017 में उत्तर प्रदेश के बीजेपी पार्टी से मुख्यमंत्री बने और वर्तमान 2022 में पुनः मुख्यमंत्री चुने गए |
यह भी पढ़े :
Agni Missile : क्या है अग्नि मिसाइल जिससे डरती है पूरी दुनिया, क्या है इसकी रेंज और कितनी है इसकी श्रेणिया ?https://krantistory.blogspot.com/2022/12/powerfull-leader-of-india-pm-narendra.htmlhttps://krantistory.blogspot.com/2022/12/agni-missile.html
विवाद -
7 सितम्बर 2008 को सांसद योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ में जानलेवा हिंसक हमला हुआ था | इस हमले में वे बाल-बाल बच गए |यह हमला इतना बड़ा था कि सौ से अधिक वाहनों को घेर लिया और लोगों को लहूलुहान कर दिया | योगी जी गोरखपुर दंगो के दौरान तब गिरफ्तार किया गया जब मुस्लिम त्यौहार मुहर्रम के दौरान फायरिंग में एक हिन्दू युवा की जान चली गयी तब अधिकारियों ने आदित्यनाथ को उस जगह पर जाने से मना कर दिया परन्तु योगी जी वहाँ जाने को अड़ गए आदित्यनाथ ने भी इसकी चिंता नही की और गिरफ़्तारी दी |
उनकी गिरफ़्तारी के अगले दिन जिलाधिकारी हरि ओम और पुलिस प्रमुख राजा श्रीवास्तव का तबादला हो गया | कथित रूप से आदित्यनाथ के ही दबाव के कारण मुलायम सिंह यादव की उत्तर प्रदेश सरकार को यह कार्यवाही करनी पड़ी |
ऐसे ही पौराणिक , ऐतिहासिक ,राजनैतिक कहानियों और महापुरुषों की जीवनी को पढने के लिए हमारे site - https://krantistory.blogspot.com/ को visit करे
Q -योगी आदित्यनाथ कौन से नंबर के CM है ?
Ans -योगी आदित्यनाथ (मूल नाम : अजय सिंह बिष्ट; जन्म 5 जून 1972) गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मन्दिर के महन्त तथा राजनेता हैं एवं वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री हैं। इन्होंने 19 मार्च 2017 को प्रदेश के विधान सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद यहाँ के 21वें मुख्यमन्त्री पद की शपथ ली।
Q -उत्तर प्रदेश का सबसे अच्छा मुख्यमंत्री कौन है ?
Ans -योगी आदित्यनाथ
0 टिप्पणियाँ